दयानन्द शिक्षा संस्थान के आदि कुलाधिपति, संविधानवेत्ता, उत्तर प्रवेश विधान परिषद के पूर्व सभापति स्वर्गीय डॉ. बीरेन्द्र स्वरूप के ज्येष्ठ पुत्र बबुआ जी अभिधान से विख्यात श्री जगेन्द्र स्वरूप, अपरिचित आगत के स्वागत से जिस प्रफुल्य मन से परिचित होते थे वह उनकी असाधारण निश्छल सहजवृत्ति थी । अद्भुत मेधा और विलक्षण स्मृति के घनी श्री जगेन्द्र स्वरूप (बबुआ जी) दिल्ली और कानपुर में उच्य शिक्षा प्राप्त करने के बाद अधिवक्ता के रूप में अपने वरिष्ठों के प्रशंसापात्र बने । दयानन्द शिक्षा संस्थान के महामंत्री के रूप में अपने मार्गदर्शन में संचालित शिक्षण संस्थानों के कर्मियों को उन्होने परिवार का सदस्य मानकर उनके सुख-दुख में भागीदार रहे। सन् 1949 में जन्में श्री जगेन्द्र स्वरूप ने प्रशासनिक सेवा क्षेत्र का अवसर त्याग कर जनसेवा का व्रत लेकर 34 वर्षों तक निष्कलंक सार्वजनिक जीवन जिया, मृत्युपरान्त जनप्रतिनिधि के रुप में सर्वप्रिय आदर्श राजनेता रहे । स्वस्थ परंपराओं और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों पर चलते हुए वे अकूत भौतिक संपदा के स्वामी भले ही नहीं थे लेकिन लाखों स्नेहियों समर्थकों की सहज भाव संपदा के वे एकाकी स्वामी थे । उनके महाप्रस्थान से हम निराश्रय के अनुभव में भी उनकी निर्विवाद सार्वजनिक जीवन शैली से अभिप्रेरित होने के लिये प्रयत्नशील है ।